लखीमपुर हिंसा की जांच कर रही एसआईटी के चीफ समेत 6 आईपीएस अफसरों का हुआ तबादला

उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी हिंसा मामले की जांच कर रही एसआईटी के अध्यक्ष उपेंद्र अग्रवाल समेत 6 आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। उपेंद्र अग्रवाल को अब देवीपाटन (गोंडा) रेंज का डीआईजी बनाया गया है। एडीजी (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने तबादले की पुष्टि करते हुए कहा कि एसआईटी का कार्यभार अग्रवाल के पास ही रहेगा।