लखीमपुर हिंसा की जांच के लिए यूपी सरकार ने 6 सदस्यीय एसआईटी का किया गठन

उत्तर प्रदेश सरकार ने लखीमपुर खीरी हिंसा मामले की जांच के लिए 6 सदस्यीय एसआईटी का गठन किया है। इस एसआईटी का नेतृत्व एएसपी अरुण कुमार करेंगे। गौरतलब है, हिंसा में 4 प्रदर्शनकारी किसानों समेत 9 लोगों की मौत हुई थी और इस सिलसिले में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे व अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।