लखीमपुर हिंसा केस में बीजेपी वर्कर की ओर से दर्ज एफआईआर के तहत 2 लोग हुए गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) हिंसा मामले में पुलिस ने एक बीजेपी कार्यकर्ता की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस ने इस एफआईआर के तहत कुछ किसानों को नोटिस जारी किया था। गौरतलब है कि इस हिंसा में 4 किसानों समेत कम-से-कम 8 लोगों की मौत हुई थी।