inshorts

लखीमपुर हिंसा मामले में गिरफ्तार आशीष मिश्रा के दोस्त ने कोर्ट में दी सरेंडर की अर्ज़ी

केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा का दोस्त कहे जाने वाले अंकित दास नामक शख्स ने लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सरेंडर के लिए कोर्ट में अर्ज़ी दी है। पुलिस ने अंकित की कार के ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। 3 अक्टूबर को किसानों को कुचलने वाले काफिले में कथित तौर पर दास की गाड़ी भी शामिल थी।