लखीमपुर हिंसा में मारे गए बीजेपी वर्कर के घर जाने पर योगेंद्र 1 माह के लिए एसकेएम से निलंबित
संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने लखीमपुर खीरी (यूपी) में 3 अक्टूबर को हुई हिंसा में मारे गए एक बीजेपी कार्यकर्ता के घर जाने को लेकर योगेंद्र यादव को 1 महीने के लिए निलंबित कर दिया है। यादव एसकेएम की बैठकों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। हालांकि, यादव ने कहा कि उन्होंने शोकाकुल परिवार से मिलकर कुछ भी गलत नहीं किया।