लगातार 10 दिन की गिरावट के बाद बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाज़ार

भारतीय शेयर बाज़ार लगातार 10 दिन की गिरावट के बाद बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 740.30 चढ़कर 73,730.23 अंकों पर और एनएसई का निफ्टी 254.65 अंक चढ़कर 22,337.30 अंकों पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स की 30 में से 25 कंपनियों के शेयरों में तेज़ी रही। वहीं, सर्वाधिक तेज़ी अदाणी पोर्ट्स के शेयरों में देखी गई।