लगातार 17 टॉस हारने का चांस कितना है? चौंका देगा आंकड़ा
भारत गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज़ के दूसरे मैच में ऐडिलेड में वनडे क्रिकेट में लगातार 17वां टॉस हार गया। लगातार 17 टॉस हारने का चांस सिर्फ 0.000763% है, यानी 1,31,072 बार में ऐसा सिर्फ एक बार होता है। भारत ने आखिरी बार नवंबर 2023 में वनडे विश्व कप के दौरान टॉस जीता था।