लगातार 4 दिनों की गिरावट पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स ने लगाई 350+ अंकों की छलांग
शेयर बाज़ार में मंगलवार को लगातार 4-दिनों की गिरावट पर ब्रेक लग गया। सेंसेक्स 382-अंक चढ़कर 74,649 पर और निफ्टी 100-अंक बढ़कर 23,483 पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 20 कंपनियां आज हरे निशान पर बंद हुईं। IT शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली जहां इन्फोसिस और TCS 5% से अधिक की बढ़त के साथ सेंसेक्स के टॉप गेनर्स रहे।