लगातार 4 दिनों के लोअर सर्किट के बाद कॉफी डे के शेयरों में लगा 20% का अपर सर्किट

लगातार 4 दिनों के लोअर सर्किट के बाद कॉफी डे के शेयरों में सोमवार को 20% का अपर सर्किट लग गया। दरअसल, यह उछाल कंपनी को नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (एनसीएलएटी) से मिली राहत के बाद आया है। गौरतलब है, चेन्नई एनसीएलएटी ने कॉफी डे एंटरप्राइज़ेज़ के खिलाफ आईडीबीआई ट्रस्टीशिप द्वारा दायर दिवालियापन याचिका को खारिज कर दिया है।