लगातार 6 साल तक सीएम पद पर बने रहने वाले गोवा के पहले सीएम बने प्रमोद सावंत

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत लगातार 6-साल तक मुख्यमंत्री पद पर बने रहने वाले गोवा के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद सावंत ने पहली बार 19 मार्च 2019 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इससे पहले कांग्रेस नेता दिगंबर कामत 2007-2012 तक 5-साल का कार्यकाल पूरा करने वाले एकमात्र मुख्यमंत्री थे।