डिफेंस स्टॉक मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के शेयर लगातार आठवें कारोबारी दिन उछले और गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान शेयर 0.84% उछल कर ₹3,021.50 के स्तर पर पहुंचे। वहीं, 2025 में अब तक यह शेयर 34.66% उछला है जबकि इसने पिछले 5 वर्षों में 3,495.74% का रिटर्न दिया है। ग्लोब कैपिटल मार्केट ने इसपर 'ओवरवेट' रेटिंग को बरकरार रखा है।