inshorts

लगातार 8वें कारोबारी दिन लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाज़ार, सेंसेक्स 97 अंक टूटकर हुआ बंद

लगातार 8वें कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाज़ार में गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 97 अंक गिरकर 80,267 और निफ्टी 23 अंकों की गिरावट के साथ 24,611 पर बंद हुआ। सेंसेक्स-30 में सूचीबद्ध 13 कंपनियां लाल निशान पर बंद हुईं जिनमें सबसे बड़ी गिरावट आईटीसी (1.19%) में दर्ज की गई। जिसके बाद भारती एयरटेल (1.18%) का स्थान रहा।