लगातार 8वीं बार बजट पेश करने वालीं पहली महिला वित्त मंत्री होंगी निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को लगातार 8वीं बार बजट पेश करेंगी और ऐसा करने वाली देश की पहली महिला वित्त मंत्री होंगी। सीतारमण को 2019 में भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री बनाया गया था। 2019 में बीजेपी की लगातार दूसरी बार केंद्र में सरकार बनी थी और तब से सीतारमण 7-बार बजट पेश कर चुकी हैं।