inshorts

लगातार चौथे दिन गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स, केवल 4 कंपनियां हरे निशान पर हुईं बंद

शेयर बाज़ार गुरुवार को लगातार चौथे दिन गिरकर बंद हुआ। सेंसेक्स 780.18 अंक गिरकर 84,180.96 पर जबकि निफ्टी 263.90 अंक लुढ़ककर 25,876.85 पर बंद हुआ। 500% टैरिफ का डर, कमज़ोर ग्लोबल संकेत और विदेशी निवेशकों की बिकवाली इस गिरावट के मुख्य कारण रहे। सेंसेक्स में सूचीबद्ध केवल चार कंपनियां हरे निशान पर बंद हुईं और सर्वाधिक नुकसान L&T को हुआ।