शेयर बाज़ार में लगातार चौथे दिन तेज़ी देखने को मिली। सेंसेक्स 136.63 अंक चढ़कर 81,926 पर जबकि निफ्टी-50 30 अंक की बढ़त के साथ 25,108 पर बंद हुआ। मनीकंट्रोल के अनुसार, इसके पीछे एनर्जी और मेटल शेयरों में ज़ोरदार खरीदारी, अमेरिकी फेडरल रिज़र्व द्वारा दरों में कटौती की उम्मीद, दूसरी तिमाही के बिज़नेस अपडेट्स, रुपए में सुधार बड़े कारण रहे।