लगातार तीसरा CWG गोल्ड जीतने के बाद मीराबाई चानू ने लिखा पोस्ट
रविवार को लगातार तीसरा CWG गोल्ड जीतने वाली वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने एक पोस्ट लिखा है। इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने लिखा कि राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को ऊपर जाते देखकर उन्हें एहसास हुआ कि उन्होंने अपनी मां और कोच विजय शर्मा से किया वादा पूरा कर लिया है। चानू ने 48 किलोग्राम कैटेगरी में 190 किलोग्राम उठाकर CWG रिकॉर्ड बनाया।