भारतीय शेयर बाज़ार धनतेरस से एक दिन पहले बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 484 अंक चढ़कर 83,952 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 124 अंकों की तेज़ी के साथ 25,709 पर बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स-30 में सूचीबद्ध 16 कंपनियों के शेयरों में तेज़ी देखने को मिली। वहीं, सर्वाधिक तेज़ी एशियन पेंट्स (4.18%) और एमऐंडएम (2.45%) के शेयरों में रही।