लगातार तीसरे दिन लुढ़का शेयर बाज़ार, आज किन कारणों से आई गिरावट?

बीएसई का सेंसेक्स व एनएसई का निफ्टी मंगलवार को लगातार तीसरे दिन लाल निशान पर बंद हुआ। अमेरिका की वीज़ा पॉलिसी को लेकर चिंता, इंडेक्स में भारी वेटेज रखने वाले शेयरों में बिकवाली, विदेशी निवेशकों की बिकवाली, भारतीय रुपए में कमज़ोरी और वोलैटिलिटी इंडेक्स में उछाल के कारण आज (मंगलवार को) शेयर बाज़ार में गिरावट दर्ज की गई।