लगातार दो दिन की तेज़ी के बाद शेयर बाज़ार में आई गिरावट; सेंसेक्स 173 अंक लुढ़का
भारतीय शेयर बाज़ार लगातार 2 कारोबारी दिनों की तेज़ी के बाद सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 173 अंक गिरकर 82,327 पर जबकि निफ्टी 58 अंक गिरकर 25,227 पर बंद हुआ। सेंसेक्स-30 में सूचीबद्ध 18 कंपनियां आज लाल निशान पर बंद हुईं जिसमें सबसे बड़ी गिरावट टाटा मोटर्स (2.67%) और एचयूएल (1.46%) के शेयरों में दर्ज की गई।