शेयर बाज़ार में बुधवार को लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स कारोबार के दौरान सुबह 10:55 पर 1002.04 अंक टूटकर 81,178.43 जबकि निफ्टी 288.20 अंक गिर कर 24,944.30 पर आ गया। मंगलवार को भी सेंसेक्स 1065 अंक गिरकर बंद हुआ था। सेंसेक्स में ट्रेंट, आईसीआईसीआई बैंक, बीईएल, एलऐंडटी, ऐक्सिस बैंक और रिलायंस के शेयर टॉप लूज़र हैं।