लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ बाज़ार, 238 अंक टूटा सेंसेक्स, 24200 के नीचे पहुंचा निफ्टी
शेयर बाज़ार लगातार दूसरे दिन मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 238-अंक टूटकर 77,470 पर जबकि निफ्टी 50-अंक की गिरावट के साथ 24,187 पर बंद हुआ। इस गिरावट में आईटी, FMCG और बैंकिंग शेयरों की बड़ी भूमिका रही। हालांकि, सेंसेक्स-30 की 20 कंपनियां आज हरे निशान पर बंद हुईं जिसमें बजाज फिनसर्व और अल्ट्राटेक सीमेंट टॉप गेनर रहीं।