लगातार दूसरे महीने म्यूचुअल फंड्स ने घटाया प्राइवेट बैंकों पर दांव, जानें इसकी वजह

म्यूचुअल फंड पोर्टफोलियो में लगातार दो महीने से प्राइवेट बैंकों का वेटेज कम हुआ है। जून महीने में म्यूचुअल फंड के पोर्टफोलियो में प्राइवेट बैंकों का वेटेज गिरकर 17.9% पर आ गया था। फंड मैनेजर्स के मुताबिक, प्राइवेट बैंकों के वेटेज में गिरावट की वजह फंडामेंटल की बजाय शॉर्ट टर्म में अपने फंड को कहीं और लगाने की स्ट्रैटेजी है।