मेटल सेक्टर की कंपनी संदुर मैंगनीज़ ऐंड आयरन ने लगातार दूसरे साल बोनस शेयर देने की घोषणा की है। कंपनी एक शेयर पर इस बार 2 शेयर बोनस देगी और बोनस इश्यू के लिए 22 सितंबर रिकॉर्ड डेट है। इस स्मॉलकैप शेयर में पिछले 5 साल में 1104% की उछाल देखने को मिली है जबकि 10-साल में शेयर 1220% उछले।