लगातार दूसरे सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार में हुई बढ़ोतरी, $1.05 बिलियन बढ़ा

रिज़र्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, 31 जनवरी को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार $1.05 बिलियन बढ़कर $630.61 बिलियन हो गया है। इससे पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार $5.57 बिलियन बढ़कर $629.56 बिलियन रहा था। रिज़र्व बैंक के अनुसार, 31 जनवरी को समाप्त सप्ताह में स्वर्ण भंडार का मूल्य $1.24 बिलियन बढ़कर $70.89 बिलियन हो गया।