आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 26 सितंबर को खत्म हुए सप्ताह में $2.334 बिलियन घटकर $700.236 बिलियन हो गया है। इससे पिछले सप्ताह में $396 मिलियन की गिरावट आई थी। आंकड़ों के अनुसार, इन दो हफ्तों में भारत के खज़ाने को कुल $2.73 बिलियन (₹27,000 करोड़ से ज़्यादा) की चोट लग गई है।