लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहा सोना धनतेरस से पहले हुआ सस्ता

ऑल इंडिया सर्राफा असोसिएशन के मुताबिक, सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर को छूने के बाद गुरुवार को दिल्ली में ₹200 घटकर ₹1,31,600 प्रति 10 ग्राम रही। बीते दिन 99.9% शुद्धता वाले सोने की कीमत ₹1,000 चढ़कर ₹1,31,800 प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थीं। ट्रेडर्स द्वारा प्रॉफिट बुकिंग के बीच यह गिरावट आई है।