लग्ज़री घरों की कीमत में वृद्धि के मामले में दिल्ली छठे व मुंबई 7वें स्थान पर: रिपोर्ट
रियल एस्टेट सलाहकार नाइट फ्रैंक की 'प्राइम ग्लोबल सिटीज़ इंडेक्स Q4 2024' रिपोर्ट के मुताबिक, लग्ज़री घरों की कीमत में वृद्धि के मामले में नई दिल्ली विश्व के 44 शहरों में छठे स्थान पर है। इसके अलावा इस सूची में मुंबई 7वें स्थान पर जबकि बेंगलुरु 13वें स्थान पर है। सूची में दक्षिण कोरिया का सियोल पहले स्थान पर है।