लग्ज़री ब्रैंड ₹38,000 में बेच रहा है एक पैर वाली जींस, छिड़ी बहस

फ्रांसीसी लग्ज़री ब्रैंड कोपर्नी ने एक पैर वाली जींस की कीमत $440 (₹38,000) रखी है जिस पर बहस छिड़ गई है। ऑनलाइन यूज़र्स ने डिज़ाइन को 'अज़ीब' और 'हास्यास्पद' बताया है। एक यूज़र ने लिखा, "यह चादर से एक पैर बाहर निकालकर सोने के बराबर है।" एक अन्य ने लिखा, "मैं इसे घुटनों तक वाले बूट के साथ देखना चाहूंगा।"