लगता है कलयुग आ गया है: 80 व 75 वर्षीय कपल के गुज़ारा भत्ता मामले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मंगलवार को गुज़ारा भत्ता के लिए एक-दूसरे के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहे एक बुज़ुर्ग दंपति के मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि ऐसा लगता है कलयुग आ गया है। दरअसल, अलीगढ़ निवासी 80-वर्षीय बुज़ुर्ग ने 75-वर्षीय पत्नी को गुज़ारा भत्ता देने के एक फैमिली कोर्ट के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।