लगता है मां गंगा ने मुझे गोद ले लिया हैः उत्तराखंड के हर्षिल में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को उत्तराखंड के दौरे पर पहुंचे। हर्षिल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "कुछ महीने पहले मुझे अनुभूति हुई कि मां गंगा ने मुझे गोद ले लिया है।" उन्होंने कहा, "मैं मानता हूं कि गंगा के आशीर्वाद से मैं काशी पहुंचा और अब सांसद के रूप में काशी की सेवा कर रहा हूं।"