पूर्व भारतीय क्रिकेटर व कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने कहा है कि पहले उन्हें लगा था कि शायद रोहित शर्मा भी विराट कोहली की तरह आईपीएल कप्तानी छोड़ देंगे और मुंबई इंडियंस के लिए बतौर बल्लेबाज़ खेलेंगे। मुंबई इंडियंस की टीम में कायरन पोलार्ड की भूमिका को लेकर उन्होंने कहा, "मुझे लगा था रोहित...पोलार्ड को कप्तानी की ज़िम्मेदारी सौंपेंगे।"