लगातार 12वें महीने जीएसटी से हुई ₹1.4 लाख करोड़ से अधिक की कमाई
केंद्रीय वित्त मंत्रालय के मुताबिक, फरवरी 2023 में जीएसटी संग्रह ₹1,49,577 करोड़ हुआ और यह लगातार 12वां महीना है जब जीएसटी कलेक्शन ₹1.4 लाख करोड़ से अधिक रहा। यह फरवरी 2022 के जीएसटी संग्रह ₹1,33,026 करोड़ से 12% अधिक है। इसमें से केंद्र-जीएसटी से ₹27,662 करोड़, राज्य-जीएसटी से ₹34,915 करोड़, इंटीग्रेटेड-जीएसटी से ₹75,069 करोड़ और सेस से ₹11,931 करोड़ मिले।