सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार को देशभर में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में लगातार 7वें दिन बढ़ोतरी की। मुंबई में पेट्रोल की कीमत मेट्रो शहरों में सबसे ज़्यादा ₹110.41/लीटर और कोलकाता में ₹105.09/लीटर जबकि दिल्ली में ₹104.44/लीटर हो गई है। गौरतलब है कि अक्टूबर में अब तक पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में 9 बार बढ़ोतरी हो चुकी है।