लगातार 8वें साल दुनिया का सबसे व्यस्त इंटरनैशनल एयरपोर्ट बना दुबई एयरपोर्ट

दुबई इंटरनैशनल एयरपोर्ट 2021 में 2.91 करोड़ यात्रियों के साथ लगातार 8वें साल दुनिया का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा बना। इस दौरान इस एयरपोर्ट पर भारत से सर्वाधिक 42 लाख यात्रियों ने आवाजाही की। यात्रियों की आवाजाही के मामले में भारत के बाद 18 लाख यात्रियों के साथ पाकिस्तान और 15 लाख यात्रियों के साथ सऊदी अरब का स्थान रहा।