एफएमसीजी और बैंकिंग कंपनियों के शेयरों में तेज़ी के बीच गुरुवार को पहली बार बीएसई का सेंसेक्स 61,000 के पार (61,305.95) बंद हुआ। वहीं, इस दौरान एनएसई का निफ्टी भी 176.80 अंक चढ़कर रिकॉर्ड 18,338.55 स्तर पर बंद हुआ। गौरतलब है कि गुरुवार को शेयर बाज़ार लगातार चौथे दिन रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।