दिल्ली-एनसीआर में लगातार हो रही बारिश के बाद कई जगह जलभराव होने के कारण यातायात प्रभावित हो गया है। ट्रैफिक पुलिस यातायात और जाम से जुड़ी ताज़ा सूचनाएं ट्विटर पर साझा कर रही है ताकि लोगों को मदद मिल सके। बकौल आईएमडी, दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में अगले 2-3 दिनों तक मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।