लग्ज़री कार ले जा रहे जहाज़ में आग लगने के बाद 22 क्रू सदस्यों को बचाने का वीडियो आया सामने
पुर्तगाल की सेना ने एक वीडियो जारी कर बताया कि जर्मनी से अमेरिका के लिए हज़ारों लग्ज़री कार ले जा रहे जहाज़ में आग लगने के बाद कैसे 22 क्रू सदस्यों को बचाया गया था। हेलीकॉप्टर की मदद से क्रू सदस्यों को जहाज़ से निकाला गया। सेना ने बताया कि आग की घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।