दिल्ली के हज़रत निज़ामुद्दीन स्टेशन पर एक-दूसरे से लड़ते वंदे भारत ट्रेन में कार्यरत आईआरसीटीसी कर्मचारियों का वीडियो सामने आया है। कर्मचारियों ने एक-दूसरे को बेल्ट और डस्टबिन से पीटा। हंगामा होता देख स्टेशन पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और लड़ाई कर रहे लोगों को तितर-बितर किया। बकौल रिपोर्ट्स, ट्रेन में पानी रखने को लेकर विवाद हुआ था।