लड़कों को लड़कियों की पॉपुलैरिटी हज़म नहीं होती: अनन्या पांडे

ऐक्ट्रेस अनन्या पांडे ने यूट्यूबर राज शमानी के पॉडकास्ट में 'मर्दो में 3 रेड फ्लैग्स' के सवाल पर कहा है, "एक रिश्ते में मर्द अपने पार्टनर की पॉपुलैरिटी हज़म नहीं कर पाते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि यह सबसे मुश्किल काम है और बहुत मुश्किल है ऐसा पार्टनर ढूंढना जो आपकी पब्लिक लाइफ को स्वीकार करे।"