लड़की के गेटअप में रील बनाने वाले किशोर ने बिहार में की आत्महत्या; मां ने लगाई थी डांट

बेगूसराय (बिहार) में अंकित नामक 17 वर्षीय किशोर ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। अंकित लड़की के गेटअप में रील बनाता था और इंस्टाग्राम पर किशोर का अकाउंट 'रानी' के नाम से था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किशोर को उसकी मां ने डांट लगाई थी जिसके बाद उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया था।