लड़के को चांटे मारे, फिर गला पकड़ा...दिल्ली टेस्ट में स्टेडियम में बैठी लड़की की तस्वीरें वायरल
भारत और वेस्टइंडीज़ टेस्ट मैच के दौरान दिल्ली में एक लड़की ने अपने साथ बैठे लड़के को पहले 2 चांटे मारे और फिर उसका गला पकड़ा और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। कई यूज़र्स ने दावा किया कि यह मज़ाक में किया गया था। एक यूज़र ने कहा, "उस लड़के ने ऐसा क्या कहा होगा?"