लड़की को ड्रॉप करने के बाद कैब ड्राइवर ने मेसेज कर की फ्लर्ट करने की कोशिश; सामने आई चैट
सोशल मीडिया पर एक चैट का स्क्रीनशॉट वायरल हुआ है जिसमें एक कैब ड्राइवर नाबालिग लड़की को कॉलेज छोड़ने के बाद उससे मेसेज कर फ्लर्ट करने की कोशिश करता दिखा। ड्राइवर ने वाट्स ऐप पर 'Hiii' मेसेज कर लड़की से दोस्ती करने की बात की और उसने खुद को ड्राइवर नहीं बल्कि एक टूर एंड ट्रैवल कंपनी का मालिक बताया।