लड़की को भगा ले जाने वाले युवक की राजस्थान में लोगों ने काटी नाक, तोड़े हाथ-पांव
जोधपुर (राजस्थान) में एक युवती को भगाकर ले जाने के आरोपी युवक की गाड़ी पर शुक्रवार को लोगों ने हमला कर दिया और धारदार हथियार से उसकी नाक काट दी व पीट-पीटकर हाथ-पैर तोड़ दिए। 26-दिसंबर को युवती संग भागे युवक ने पुलिस-ग्रामीणों के दबाव में उसे गुरुवार को वापस छोड़ा था। बकौल पुलिस, युवक पॉक्सो मामले का आरोपी है।