लड़की का रास्ता रोककर छेड़छाड़ करने वाले युवक की UP पुलिस ने 'बिफोर-आफ्टर' तस्वीर की शेयर

मुज़फ्फरनगर (यूपी) में एक लड़की का रास्ता रोककर उससे छेड़छाड़ करते युवक का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो में लड़की आरोपी से बचकर भागती दिखीं। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने से पहले की व बाद की तस्वीर X पर शेयर की है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी लंगड़ा कर चलता दिख रहा है।