22-वर्षीय डैनियल मिन नामक युवक ने सालाना ₹2.7 करोड़/वर्ष की सैलरी वाली 'ड्रीम जॉब' छोड़ दी है। व्हार्टन स्कूल से ग्रैजुएट होने के बाद मई 2025 में उन्होंने न्यूयॉर्क के AI स्टार्टअप को जॉइन किया था। बकौल डैनियल, 21 साल की उम्र में वह 12 घंटे रोज़ाना काम को सही समझते थे लेकिन कुछ महीनों बाद यह थकाऊ हो गया।