inshorts

लड़की ने निकाली फूड डिलीवरी ऐप्स की डिलीवरी फीस से बचने की तरकीब, फैन हुए लोग

दिल्ली की कृष्णा नामक युवती ने ज़ोमैटो-स्विगी जैसे ऐप्स की डिलीवरी फीस से बचने का तरीका बताया है। वह सीधे रेस्टोरेंट को फोन कर खाना पैक करवाती हैं और उबर/रैपिडो से खाना मंगवा लेती हैं। उन्होंने X पर लिखा, "इसमें ₹50‑100 लगते हैं जो ऐप्स पर ऑर्डर करने से काफी कम पड़ता है।" लोग इसे 'स्मार्ट हैक' बता रहे हैं।