कोडरमा (झारखंड) में एक लड़के से फोन पर बात करने को लेकर 18-वर्षीय लड़की की उसके भाई ने गला घोंटकर हत्या कर दी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पिता-भाई ने शव ठिकाने लगाने में उसकी मदद की और तीनों को गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, आरोपियों ने सिर काटकर नदी किनारे फेंका जबकि धड़ रेत में दफना दिया।