लड़कियों को 8 साल की उम्र से पीरियड्स हो रहे हैं, यह चिंताजनक है: गाइनैकोलॉजिस्ट डॉ. अंजलि
मशहूर गाइनैकोलॉजिस्ट डॉ. अंजलि कुमार ने एक पॉडकास्ट में बताया कि लड़कियों को 11-12 साल की जगह 8 साल की उम्र से पीरियड्स हो रहे हैं जो चिंताजनक है। उन्होंने कहा, "इस उम्र में इतनी मानसिक-भावनात्मक परिपक्वता नहीं होती कि इसके प्रभाव समझ सकें और पीरियड्स आने के बाद लंबाई बढ़नी रुक जाती है...तो कद भी छोटा रह सकता है।"