लड़कियों को एयर होस्टेस तो फ्लाइट में काम करने वाले पुरुषों को क्या कहा जाता है?
विमान में सवार होते समय यात्रियों का स्वागत करने और सहायता प्रदान करने की ज़िम्मेदारी 'क्रू मेंबर्स' निभाते हैं। विमानों में काम करने वालीं महिलाओं को 'एयर होस्टेस' कहा जाता है जबकि पुरुष कर्मचारियों को 'फ्लाइट अटेंडेंट' के रूप में जाना जाता है। पुरुष कर्मचारियों को पहले 'स्ट्यूवर्ड' भी कहा जाता था जिसका चलन अब कम हो गया है।