लड़कियों की नाभि ढकी रहेगी, तभी सुरक्षित रहेंगी: कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने दिया विवादित बयान
कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विवादित बयान दिया है। जयपुर (राजस्थान) में 7 दिवसीय शिव महापुराण कथा सुनाने गए प्रदीप मिश्रा ने कहा, "लड़कियों के पेट की नाभि ढकी रहेगी, तभी वह सुरक्षित रह सकती हैं क्योंकि आज के समय में पहनावे की वजह से ही अपराध बढ़ रहे हैं।"